नई दिल्ली, जुलाई 19 -- August Horoscope 2026: जुलाई खत्म होने के साथ ही लोग अगस्त महीने से नई उम्मीदें भी जोड़ रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार अगस्त का महीना कुछ राशियों के लिए राहत और नए मौके लेकर आ सकता है। इस दौरान नौकरी, कारोबार, धन और परिवार से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिलने की उम्मीद रहेगी। अगर आपकी राशि भी इस सूची में है, तो आने वाला महीना आपके लिए कई मामलों में यादगार साबित हो सकता है।आइए जानते हैं किन राशियों के लिए अगस्त का महीना रहेगा शुभ मेष राशि: अगस्त का महीना आपके लिए अच्छी शुरुआत करा सकता है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर लंबे समय से किसी मौके का इंतजार था, तो वह पूरा होने की संभावना है। कारोबार में भी धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होगी। पैसों की चिंता पहले से कम हो सकती है। मिथुन राशि: इस महीने किस्मत आपका साथ ...