नई दिल्ली, जुलाई 30 -- अगर आप भी फिल्मों और वेब सीरीज के शौकीन हैं, तो अगस्त का महीना आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा से लेकर 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की कॉमेडी और कारगिल युद्ध पर आधारित थ्रिलर सीरीज तक, सबकुछ आपकी स्क्रीन पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इसके साथ ही 'कौन बनेगा करोड़पति' और 'प्लेग्राउंड' जैसे पॉपुलर रिएलिटी शो भी दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं।फिल्में1. मैं वापस आऊंगा कहां देखें: नेटफ्लिक्स रिलीज डेट: 7 अगस्त बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर आने वाली है। इस फिल्म को इम्तियाज अली के डायरेक्ट किया है और ये एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें वेदांग रैना, शर्वरी, नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ ने लीड रोल प्ले किया है। वहीं इसका म्यूजिक ए.आर. रहमान ने दिया है।2. कॉकटेल 2 कहां देखें...