नई दिल्ली, जून 20 -- हर किसी का सपना होता है कि उसके पास किसी बड़े लक्जरी ब्रांड की कार हो। हालांकि, बजट एक बड़ा फैक्टर बन जाता है। इसे देखते हुए भारत में अब लक्जरी कार कंपनियों का फोकस ऐसी एंट्री-लेवल कारों पर है, जो बजट में फिट बैठें। साथ ही ये कारें पहली बार लक्जरी गाड़ी खरीदने वालों को खास अहसास भी देती हैं। साल 2026 में लक्जरी कार मार्केट में कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं। इनमें पेट्रोल, डीजल और शानदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी शामिल हैं। अगर आप भी इस साल अपने लिए पहली लक्जरी कार तलाश रहे हैं, तो इन 5 बेहतरीन ऑप्शंस पर नजर डाल सकते हैं।मिनी कंट्रीमैन C अगर आप भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं तो मिनी कंट्रीमैन सी आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है। ब्रिटिश ब्रांड की यह शानदार कार अब चेन्नई में बनाई जा रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 47.50 लाख रुपये है। इसम...