नई दिल्ली, अगस्त 17 -- प्रीमियम एसयूवी लेने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। ऑडी इंडिया ने अपनी New Generation Q3 का पहला टीजर जारी कर दिया है। कंपनी की इस एंट्री-लेवल लग्जरी एसयूवी का सेकेंड जेनरेशन मॉडल अभी भारत में सेल हो रहा है। इसे चार साल हो गए हैं और अब यह बड़े अपडेट के लिए तैयार है। थर्ड जेनरेशन ऑडी Q3 को जून 2025 में ग्लोबली अनवील किया गया था और अब इसकी भारत में लॉन्च होने की बारी है। यह जल्द इंडियन मार्केट में एंट्री कर सकती है। कंपनी के टीजर में 'Designed to keep you curious. Almost Here' और 'We've shown enough. For now. Arriving Soon' जैसे मेसेज दिए गए हैं, जो इसके जल्द लॉन्च होने की ओर इशारा करते हैं।नया और ज्यादा आक्रामक डिजाइन नई ऑडी Q3 को कंपनी की लेटेस्ट डिजाइन लैंग्वेज के हिसाब से तैयार किया गया है। फ्रंट में स...