नई दिल्ली, अगस्त 24 -- AU Admission 2026: अगर आप भी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद अच्छी खबर है। लंबे इंतजार के बाद, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (AU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में एडमिशन की प्रक्रिया का बिगुल फूंक दिया है। यूनिवर्सिटी ने काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है। वो सभी छात्र जो यूजी और इंटीग्रेटेड कोर्सेज में दाखिला लेना चाहते हैं, अब बिना किसी देरी के 'समर्थ एडमिशन पोर्टल' पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। आइए आपको इस पूरी प्रक्रिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और जरूरी जानकारी तफसील से बताते हैं, ताकि फॉर्म भरते वक्त आपसे कोई चूक न हो।पूरी तरह से ऑनलाइन होगी एडमिशन की प्रक्रिया यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों की सहूलियत को ध्यान म...