नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में डेटा लीक की आशंका से हड़कंप मच गया है। दरअसल, बैंक ने बताया है कि वह संभावित डेटा लीक की जांच कर रहा है। इस खबर के बीच बैंक के शेयर में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह शेयर 879.50 के इंट्रा-डे हाई से 860.45 रुपये के लो तक आ गया। शेयर अब अपने 52 हफ्ते लो 832 रुपये के करीब है।कहां से उठी डेटा लीक की खबर? मिंट की एक खबर के मुताबिक स्कार्लेटग्रुप (ScarlettGroup) नाम के एक हैकिंग ग्रुप ने दावा किया है कि उसने AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के ग्राहकों और कंपनी के आंतरिक रिकॉर्ड से जुड़ी संवेदनशील जानकारी हासिल कर ली है। बताया जा रहा है कि इस लीक में आधार और पैन नंबर, KYC दस्तावेज, सिबिल स्कोर, बैंक स्टेटमेंट और लोन से जुड़ी जानकारी जैसे व्यक्तिगत और वित्तीय डेटा शामिल हो सकत...