सूरत, मार्च 20 -- गुजरात में एटीएम मशीन की गलती के कारण बैंक को भारी जुर्माना चुकाना पड़ेगा। सूरत के एक आदमी को एटीएम से 10000 रुपए निकालने थे। एटीएम में खराबी के कारण अब उसे 3 लाख रुपए मिलेंगे। उपभोक्ता आयोग ने बैंक के तर्क को खारिज करते हुए रुपए भुगतान करने का आदेश दिया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात के सूरत में एटीएम से 10000 रुपए निकालने की एक साधारण सी कोशिश हाल के समय में किसी बैंक के लिए सबसे महंगी पड़ी। एटीएम से नकदी निकासी की त्रुटि के कारण एक आदमी 9 साल जद्दोजहद करना पड़ा। उसने नौ साल तक अनगिनत ईमेल और शिकायतें कीं। अब बैंक ऑफ बड़ौदा को मूल राशि का लगभग 30 गुना भुगतान करना पड़ेगा। यह मामला 18 फरवरी, 2017 का है। सूरत के उधना इलाके में एक ग्राहक ने एसबीआई एटीएम से 10,000 रुपए निकालने की कोशिश की। उसने अपना कार्ड डाला और पि...