कार्यालय संवाददाता, अगस्त 31 -- ताजनगरी आगरा में पावर लिफ्टिंग की पूर्व खिलाड़ी एवं शिक्षिका ने पति पर होटल में बुलाकर हत्या करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए थाना एकता में तहरीर दी है। मामले से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें महिला के साथ मारपीट दिख रही है। पुलिस जांच के बाद आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पावर लिफ्टिंग की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था। वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है।होटल में बुलाकर चाकू मारा पीड़िता के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2011 में हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते वह पांच माह से पति से अलग रह रही है। बच्चे साथ हैं। आरोप है पति ने जुलाई 26 को बातचीत के बहाने होटल में बुलाया था। आ...