ASUS यूजर्स के लिए बड़ी राहत! अब Laptop Repair कराने से पहले ही पता चल जाएगा कितना आएगा ठीक करने में खर्च
नई दिल्ली, जून 26 -- अगर आपका ASUS लैपटॉप खराब हो जाए तो सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि उसे ठीक कराने में कितना खर्च आएगा। ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी तभी मिलती थी जब वे लैपटॉप लेकर सर्विस सेंटर पहुंचते थे। वहां चेक करने के बाद ही रिपेयर का खर्च बताया जाता था। ऐसे में कई बार बिल उम्मीद से ज्यादा निकल जाता था और ग्राहकों को परेशानी होती थी। अब ASUS ने अपने ग्राहकों के लिए इस परेशानी का आसान समाधान निकाल दिया है। कंपनी ने Part Price Checker नाम का एक नया ऑनलाइन टूल लॉन्च किया है। इसकी मदद से ASUS लैपटॉप यूजर घर बैठे अपने लैपटॉप के ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स की कीमत पहले ही देख सकते हैं। इसके लिए न तो कोई ऐप डाउनलोड करनी होगी और न ही अकाउंट बनाना पड़ेगा। सिर्फ लैपटॉप का Serial Number डालते ही स्क्रीन, बैटरी, कीबोर्ड और दूसरे जरूरी पार्ट्स की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.