नई दिल्ली, जुलाई 10 -- टेक कंपनी ASUS ने भारतीय बाजार में अपने दो नए Vivobook 14 (X1404MA) और Vivobook 15 (X1504MA) AI लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं। दोनों लैपटॉप Intel Core 7 Series 3 प्रोसेसर और 17 TOPS NPU (Neural Processing Unit) के साथ आते हैं, जो ऑन-डिवाइस AI टास्क को तेज और बेहतर तरीके से संभालने में मदद करते हैं। ASUS ने सिर्फ परफॉर्मेंस पर ही नहीं, बल्कि डिजाइन और सिक्योरिटी पर भी खास ध्यान दिया है। Vivobook 14 और Vivobook 15 में Full HD डिस्प्ले, HD वेबकैम, फिजिकल वेबकैम शटर, फिंगरप्रिंट सेंसर और Military-Grade मजबूती जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इन्हें तीन आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया है। ASUS Vivobook 15 और Vivobook 14 की कीमत और उपलब्धता ASUS Vivobook 15 (X1504MA) की शुरुआती कीमत 75,990 रुपए रखी गई है। वहीं Vivobook 14 (X1404M...