पटना, जुलाई 24 -- बिहार राज्य विवि सेवा आयोग (बीएसयूएससी) की संविदा सहायक प्राध्यापक भर्ती प्रक्रिया के दौरान गुरुवार को कई एलाइड विषयों के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने से रोक दिया गया। आयोग ने उन्हें पहले ही साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर जारी किया था। अभ्यर्थियों का कहना है कि एलाइड विषय के अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किए जाने के कारण कई मुख्य विषय के उम्मीदवार कटऑफ में जगह नहीं बना सके। आयोग के अध्यक्ष प्रो. गिरीश कुमार ने कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किए गए प्रमाण-पत्रों की डिजिटल स्क्रीनिंग की गई थी। आवेदन के समय कई अभ्यर्थियों ने मुख्य विषय का उल्लेख किया, लेकिन साक्षात्कार के दौरान प्रमाणपत्रों की जांच में एलाइड विषय की डिग्री प्रस्तुत की। ऐसी स्थिति में उन्हें साक्षात्कार से रोक दिया गया। बीएसयूएससी ने अंग्रेजी, हिंदी, ...