नागोया, अक्टूबर 23 -- भारत के संदीप और हानी ने एशियाई पैरा खेलों में शुक्रवार को क्रमश: पुरूषों की 400 मीटर टी64 फाइनल और पुरूषों की भालाफेंक एफ37 /38 स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीते। संदीप ने 52.28 सेकंड के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि अजय कुमार को कांस्य पदक मिला। सउदी अरब के नूर अलसाना को 53.13 सेकंड के साथ रजत पदक मिला जबकि अजय ने खेलों का रिकॉर्ड बनाकर 53.61 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता। संदीप और अलसाना टी44 श्रेणी में खेलते हैं जबकि कुमार टी64 श्रेणी के खिलाड़ी हैं। दोनों श्रेणियों की स्पर्धा अक्सर संयुक्त होती है। भालाफेंक एफ37 /38 स्पर्धा में हानी ने 60.49 मीटर (रजा अंक 1116) का विश्व रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ईरान के होरमोज एस को 50.68 मीटर (रजा अंक 1009) के साथ रजत और चीन के यू चेंगजी ...