नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- India Asian Games Medal tally: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 7वें दिन की शुरुआत शानदार रही। सावन बरवाल ने मैराथन में इतिहास रचते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इसी के साथ भारत के कुल मेडल की संख्या 24 हो गई है, भारत ने 2 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। आज कबड्डी समेत कई और इवेंट्स में गोल्ड मेडल आने की उम्मीद है।सावन बरवाल ने मेराथन में सिल्वर जीतकर रचा इतिहासि सावन बरवाल ने पुरुषों की मैराथन में दूसरा स्थान हासिल किया और एशियन गेम्स में इस इवेंट में भारत के लिए चौथा मेडल जीता और 1982 के एडिशन के बाद यह पहला मेडल था। सावन ने ऐची नागोया में 2:11:36 का समय लेकर अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। इस साल अप्रैल की शुरुआत में, वह 2 घंटे 12 मिनट से कम समय में रेस पूरी करने वाले पहले भारतीय बने थे, उन्होंने र...