नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- Asian Games 2026 LIVE: भारतीय पुरुषों की 10m एयर राइफल टीम ने एशियन गेम्स में भारत का तीसरा मेडल जीता। वहीं, सुचिका तारियाल ने महिलाओं के ट्रेडिशनल 60kg में MMA इवेंट में सिंगापुर की टियो हुई हून के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके बाद निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में एक और सिल्वर मेडल जीता जबकि पूर्व विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत अभी तक एशियन गेम्स 2026 में 6 मेडल जीत चुका है, जिसमें 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। भारत ने सभी 4 सिल्वर शूटिंग में जीते, जबकि एक ब्रॉन्ज MMA में और एक शूटिंग में जीता। टेबल टेनिस में, भारत ने सुतीर्था मुखर्जी, 17 साल की सिंड्रेला दास और श्रीजा अकुला की बदौलत महिला टीम इवेंट में पाकिस्तान को 3-0 से हराया...