Asian Games 2026 India Medals Tally LIVE: भारत ने तीरंदाजी में लगाई गोल्ड की हैट्रिक, 60 मेडल की दहलीज पर पहुंचा
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- Asian Games 2026 India Medals Tally LIVE: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 का आज 12वां दिन है। एक बार फिर भारत के अनेक एथलीट अलग-अलग स्पर्धा में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भारत को बुधवार को अब तक सात मेडल मिले चुके हैं, जिसमें चार गोल्ड हैं। भारत ने तीरंदाजी में गोल्ड की हैट्रिक लगाई है। भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को हराकर गोल्ड जीता। भारत की कंपाउंड मेन्स टीम इवेंट में चीन को फाइनल में 238-237 से मात दी। शूटर नीरू ढांडा ने एक बार फिर गोल्ड हासिल किया है। भारत ने स्क्वैश में सिंगापुर को 2-0 से हराकर महिला टीम इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। अनाहत और तन्वी ने अपने-अपने मैच 2-0 से जीते। भारत स्क्वैश में पुरुषों के टीम इवेंट में सेमीफाइनल में भी पहुंच गया है। भारत ने कुवैत को 2-0 से हराया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.