नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- Asian Games 2026 India Medals Tally LIVE: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 का आज 12वां दिन है। एक बार फिर भारत के अनेक एथलीट अलग-अलग स्पर्धा में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भारत को बुधवार को अब तक आठ मेडल मिले चुके हैं, जिसमें चार गोल्ड हैं। भारत ने तीरंदाजी में गोल्ड की हैट्रिक लगाई है। शूटर नीरू ढांडा ने एक बार फिर गोल्ड हासिल किया है। भारत ने स्क्वैश में सिंगापुर को 2-0 से हराकर महिला टीम इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। अनाहत और तन्वी ने अपने-अपने मैच 2-0 से जीते। भारत स्क्वैश में पुरुषों के टीम इवेंट में सेमीफाइनल में भी पहुंच गया है। भारत ने कुवैत को 2-0 से हराया। वीर चोटरानी और अभय सिंह ने आसान जीत हासिल की। भारत के खाते में फिलहाल 10 गोल्ड, 21 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल हैं। भारत के कुल पदकों की...