नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- Asian Games 2026 India Medals Tally LIVE: एशियन गेम्स 2026 का आज 8वां दिन है। भारत अभी तक 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल समेत 30 पदक अपने नाम कर लिए हैं। आज यानी 27 सितंबर को पहली खुशखबरी बॉक्सिंग से आई, जहां अंकुश पंघाल ने एक मेडल पक्का कर लिया है। 80 किलो कैटेगिरी के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने ताजिकिस्तान के नेकरूज सालिमोव को 5-0 से हराया। अभय सिंह को स्क्वॉश में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। फाइनल में उन्हें 11-9, 11-5, 11-5 से हार का सामना करना पड़ा। अनाहत सिंह को भी रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं तीरंदाजी में भारतीय पुरूष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पीवी सिंधू और उन्नति हुड्डा साहसिक प्रदर्शन के बावजूद एशियाई खेल महिला एकल क्वार्टर फाइनल में हार गई जिससे इन खेलों की ...