Asian Games 2026 India Medals Tally: 8वें दिन भारत को आए 7 मेडल, कुल पदकों की संख्या 37 पहुंची, इन प्लेयर्स का कमाल
नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- Asian Games 2026 India Medals Tally LIVE: एशियन गेम्स 2026 के 8वें दिन की समाप्ति पर भारत के कुल पदकों की संख्या 37 पहुंच गई है। आज के दिन भारत के खाते में 7 पदक आए हैं। भारतीय दल ने आज के दिन 1 भी गोल्ड मेडल नहीं जीता है। हालांकि, सिल्वर और कांस्य पदकों में बढ़ोत्तरी की है। भारत अभी तक 4 गोल्ड, 16 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल समेत 37 पदक अपने नाम कर लिए हैं। पदक तालिका में हिंदुस्तान 12वें स्थान पर है। आज यानी 27 सितंबर को पहली खुशखबरी बॉक्सिंग से आई, जहां अंकुश पंघाल ने एक मेडल पक्का कर लिया। 80 किलो कैटेगिरी के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने ताजिकिस्तान के नेकरूज सालिमोव को 5-0 से हराया। अभय सिंह को स्क्वॉश में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। फाइनल में उन्हें 11-9, 11-5, 11-5 से हार का सामना करना पड़ा। अनाहत सिंह को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.