नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- एशियन गेम्स 2026 के 8वें दिन यानी आज भारतीय एथलीट्स के पास अपनी मेडल संख्या में बहुत सारे पदक जोड़ने का मौका है। स्क्वैश में दो गोल्ड मेडल दांव पर होंगे। पुरुषों और महिलाओं के सिंगल्स फाइनल में अभय सिंह और अनाहत सिंह के बीच दो गोल्ड मेडल मैच हैं। भारत की नजरें इन दोनों ही होल्ड मेडल्स को अपने नाम करने पर होगी। इसके अलावा तेजस्विन शंकर भी डेकाथलॉन के आखिरी पांच इवेंट्स में गोल्ड जीतने की कोशिश करेंगे, जबकि सर्वेश कुशारे पुरुषों की हाई जंप में टॉप पर पहुंचने की कोशिश करेंगे। पारुल चौधरी और अंकिता महिलाओं की 3000m स्टीपलचेज फाइनल में दिखेंगी। आइए एक नजर भारत के आज के शेड्यूल पर डालते हैं-एशियन गेम्स 2026 भारत का आज का शेड्यूल, 27 सितंबर एथलेटिक्स : महिला मैराथन पैदल चाल: मंजू रानी और प्रियंका गोस्वामी - सुबह 4:00 बजे...