नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- Asian Games 2026 के वुमेंस क्रिकेट कंप्टीशन में पाकिस्तान की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा कर लिया है। तीसरे पायदान के लिए मुकाबला आज यानी मंगलवार 22 सितंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया था। पाकिस्तान को श्रीलंका के हाथों और बांग्लादेश को भारत के हाथों सेमीफाइनल में हार मिली थी। ऐसे में दोनों टीमें ब्रॉन्ज मेडल मैच में आमने-सामने हुईं, जिसमें पाकिस्तान की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को बुरी तरह हराया। इस तरह पाकिस्तान ने दूसरा मेडल आइची नागोया में जारी एशियन गेम्स इवेंट में जीता। 12 साल के बाद एशियन गेम्स में पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने फिर से मेडल जीता है। भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल के लिए आज ही टक्कर होनी है। इस मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ...