नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- Asian Games 2026 India Schedule Today: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स में आज यानी बुधवार 30 सितंबर को भारतीय एथलीटों का शेड्यूल किस तरह का है? ये जान लीजिए। भारत इन खेलों में पदकों का अर्धशतक लगा चुका है। कुल 53 पदक भारत ने 29 सितंबर तक जीते हैं। इनमें 6 गोल्ड, 21 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। आज पदकों की संख्या में और इजाफा होगा। ऐसे में सभी खिलाड़ियों और टीमों की टाइमिंग भारतीय समय के अनुसार आपके लिए दी गई है।तीरंदाजी विमेंस कंपाउंड टीम: ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप, चिकिथा तानिपार्थी साउथ कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल में सुबह 5:55 बजे; ब्रॉन्ज़ मेडल मैच (क्वालिफिकेशन पर निर्भर) सुबह 6:25 बजे; गोल्ड मेडल मैच (क्वालिफिकेशन पर निर्भर) सुबह 6:50 बजे। मिक्स्ड कंपाउंड टीम: चिकिथा तानिपार्थी, साह...