चंडीगढ़, अप्रैल 15 -- पंजाब पुलिस की एक महिला एएसआई ने अपनी ही 5 साल की पोती के साथ क्रूरता की हदें पार कर दी। उसने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के बाहर गेट से बांध दिया और घंटों तक धूप में तड़पाया। बच्ची उसकी बात नहीं मान रही थी। इससे नाराज होकर उसने उसे यह सजा दी। पड़ोसियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। फरीदकोट की एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने आरोपी महिला एएसआई सरबजीत कौर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी रोष है और उन्होंने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं।शरारत से तंग आकर दी ऐसी सजा यह मामला फरीदकोट की डोगर बस्ती इलाके का है। यहां एएसआई सरबजीत कौर रहती ह...