देहरादून, सितम्बर 12 -- एसएसबी के अपर उपनिरीक्षक के बेटे ने खुद को चाकू से गोदकर आत्महत्या कर ली। चाकू से उसके शरीर में कई गहरे घाव हो गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विद्या विहार फेस-2 में रहने वाले 23 वर्षीय अनिल सिंह ने गुरुवार को अपने अपार्टमेंट की पार्किंग में खुद को चाकू से गोद दिया। उसके भाई भूपेंद्र सिंह और अन्य परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अनिल के शरीर पर चाकू के गहरे घाव थे। उसका पूरा शरीर खून से सना था। पुलिस जांच में पता चला कि अनिल सिंह पिछले दो वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित था। वह बी. फार्मा का छात्र था लेकिन कॉलेज नहीं जा रहा था। वह अपने भाई और मां के साथ घर पर ही रहता था। वह अक्सर असामान्य व्यवहार करने लगता था। वह भगवान के पास जाने की बातें करता था। ...