नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- Ashtami time havan Muhurat Kanya Pooja 2026, अष्टमी हवन और कन्या पूजा : क्या आप भी सोच रहे हैं अष्टमी और नवमी का व्रत या पूजन किस दिन होगा? शारदीय नवरात्रि में इस बार सप्तमी तिथि दो दिन रहने के कारण अष्टमी और नवमी पूजा को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति बन रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज सुबह 8 बजकर 28 मिनट से अष्टमी तिथि लग गई है, जिसका समापन 19 अक्टूबर को सुबह में 10 बजकर 51 मिनट पर होगा। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, आज के दिन सप्तमी युक्त अष्टमी तिथि मिल रही है। सप्तमी युक्त अष्टमी तिथि का व्रत करना फलदायक माना गया है। वहीं, आज के दिन पूरे दिन और रात में अष्टमी तिथि मिल रही है। ऐसे में आज 18 अक्टूबर 2026 के दिन शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि का व्रत करना उत्तम माना जाएगा। आइए जानते हैं अष्टमी पर हवन और कन्या पू...