नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- बॉलीवुड की सदाबहार सिंगर आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रही। सिंगर ने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली। रिपोर्ट के मुताबिक आशा भोसले को सीने में इन्फेक्शन और दर्द के बाद हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। आज 12 अप्रैल को उनके बेटे आनंद भोसले ने मां आशा भोसले के निधन की पुष्टि की है। आशा भोसले अपने आखिरी वक्त में भी एक्टिव थीं। उन्होंने अपनी उम्र के इस पढ़ाव पर भी एक ऐसे बैंड के साथ कोलैबोरेट किया जिसे किसे ने देखा नहीं था।इस वर्चुअल बैंड का बनीं थीं हिस्सा आशा भोसले दुनिया भर में मशहूर हैं। कई ग्लोबल आर्टिस्ट ने उनके गाने सैंपल किए हैं। लेकिन एक ऐसा भी बैंड हैं जिन्होंने आशा भोसले के साथ कोलैबोरेट ही कर लिया था। सिंगर, इस बैंड की खास मेहमान बनीं थीं। हम जिस बैंड की बात कर रहे हैं...