अरवल, नवम्बर 14 -- Arwal Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में अरवल जिले की अरवल सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। भाजपा के मनोज कुमार सीपीआई माले के महानंद से आगे निकल गए हैं। हालांकि अभी भी दोनों के बीच मुकाबला दिखाई दे रहा है। साल 2020 के चुनाव में सीपीआई माले के महानंद सिंह ने भाजपा के दीपक कुमार शर्मा को हराया था। अब देखना होगा क्या सीपीआई-माले के महानंद सिंह एक बार फिर जीत दर्ज करेंगे या फिर भाजपा के दीपक कुमार शर्मा जीत जाएंगे। 1.50 बजे- अरवल में भाजपा के मनोज कुमार आगे निकल गए हैं। उन्होंने सीपीआई-माले के नेता महानंद सिंह से 2803 वोट ज्यादा झटके हैं। अब तक मनोज कुमार को 30956 वोट मिले हैं। 11.27 बजे- अरवल में कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट - लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) और भाजपा में कांटे का मुकाबला दिखाई ...