अरवल, नवम्बर 14 -- Arwal Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में अरवल जिले की अरवल सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो रही है। यहां भाजपा के मनोज कुमार और सीपीआई-माले के महानंद सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। साल 2020 के चुनाव में सीपीआई माले के महानंद सिंह ने भाजपा के दीपक कुमार शर्मा को हराया था। अब देखना होगा क्या सीपीआई-माले के महानंद सिंह एक बार फिर जीत दर्ज करेंगे या फिर भाजपा के दीपक कुमार शर्मा जीत जाएंगे। अरवल जिले की अरवल विधानसभा सीट पर 2020 में सीपीआई माले के महा ननद सिंह (68286) ने भाजपा के दीपक कुमार शर्मा (48336) को 19950 वोटों से हराया था। इस हार को जीत में बदलने के लिए भाजपा ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। 2015 में राजद के रविंद्र सिंह ने भाजपा के चितरंजन कुमार को 17,810 वोटों से हराया था। पहली बार रविंद्र सि...