नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- Arvind Kejriwal Delhi HC Hearing Live Updates : दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में नया मोड़ आ गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से खुद को इस मामले की सुनवाई से अलग करने (रिक्यूजल) की मांग की है। केजरीवाल आज खुद हाईकोर्ट में पेश होकर अपनी दलीलें रख सकते हैं। यह मामला सीबीआई की उस याचिका से जुड़ा है, जिसमें ट्रायल कोर्ट द्वारा केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों को दी गई राहत को चुनौती दी गई है। इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई तय है और केजरीवाल खुद अदालत में पेश होकर अपनी बात रख सकते हैं। इससे पहले हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के सामने केजरीवाल ने मामले को किसी दूसरे जज को ट्रांसफर करने की मांग की थी, लेकिन उन्होंने यह कहते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.