नई दिल्ली, जुलाई 12 -- army agniveer result 2026: भारतीय सेना में शामिल होकर देश की रक्षा करने का जज्बा रखने वाले लाखों नौजवानों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट है। इंडियन आर्मी (Indian Army) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE 2026) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 1 जून से 16 जून 2026 के बीच आयोजित की गई कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) में शामिल हुए अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपनी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे थे, जो की अब खत्म हो गया है। Indian Army Agniveer Result 2026 Direct Linkक्षेत्रवार (ARO-wise) जारी होगी फाइनल मेरिट लिस्ट इस परीक्षा के नतीजे किसी व्यक्तिगत स्कोरकार्ड के रूप में नहीं, बल्कि पूरी तरह से क्षेत्रवार यानी आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस और अल...