अररिया, सितम्बर 20 -- Araria News: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जोगबनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला को 8.36 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, महिला के पास से स्मैक बरामद होने के बाद उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई कर महिला तस्कर को पकड़ा। बरामद स्मैक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...