अररिया, सितम्बर 5 -- Araria News: अररिया, संवाददाता यात्रियों से निर्धारित किराया से अधिक राशि वसूली एवं बसों में निर्धारित किराया सारणी प्रदर्शित नहीं किए जाने के विरुद्ध शुक्रवार को परिवहन विभाग द्वारा सघन एवं औचक जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान डीएम विनोद दूहन के निर्देश के आलोक में चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में परिवहन विभाग की पूरी टीम जिले के विभिन्न मार्गों एवं बस पड़ावों पर संचालित यात्री बसों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 65 बसों की जांच की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 28 बसों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल Rs.18,900 का जुर्माना वसूल किया गया। इससे स्पष्ट है कि निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी...