अररिया, सितम्बर 20 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। कुर्साकांटा पुलिस ने शुकवार की संध्या कुर्साकांटा बखरी सड़क में 6.24 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान सूचना मिली कि दो युवक स्मैक खरीद और बेच रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर गस्ती दल बखरी की और रवाना हुआ। रस्ते में पुलिस की गाड़ी को देख कर दो युवक भागने लगा। युवक को पकड़ कर तलाशी लेने पर 6.24 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक रोहित कुमार यादव पिता स्व प्रभुवन यादव साकिन बखरी फुलवाड़ी थाना कुर्साकांटा और .मुकेश कुमार पिता पहाड़ी बैठा सकिन कौवाकोह थाना बरदाहा बताया जाता है। थानेदार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों कारोबारी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...