अररिया, नवम्बर 6 -- कुर्साकांटा में सोलर पैनल के लिए आवेदन Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। बिजली संकट से निपटने और लोगों को सौर ऊर्जा के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर भारी सब्सिडी दे रही है। इसके लिए काफी संख्या में लोग योजना के लाभ लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं। कनीय अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में 500 लोगों ने अपने अपने मकानों के छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन दिए है। इनमें से 45 उपभोक्ताओं का सारी प्रक्रिया पूरी कर वेंडर के खाते में राशि हस्तांतरित कर दी गई है। 29 उपभोक्ताओं के घरों के छतों पर सोलर पैनल लगा दिया गया है। बांकी 16 सोलर पैनल एक से दो दिनों में उपभोक्ताओं के मकान के छतों पर लग जाएगा। तीन और...