अररिया, नवम्बर 6 -- नेपाली शराब की खेप बरामद Araria News: सिकटी, एक संवाददाता। बरदाहा थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद की है। गुरुवार की अहले सुबह पुलिस ने सतबेर गांव के वार्ड संख्या सात स्थित सड़क के बगल से चार बोरी में रखी कुल 406 बोतल नेपाली शराब जिसकी कुल मात्रा121.5 लीटर है। हालांकि, मोटरसाइकिल चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पुलिस से को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सतबेर वार्ड संख्या सात के रास्ते मोटरसाइकिल से अवैध रूप से नेपाली शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना का सत्यापन के क्रम मे यह कार्रवाई की गयी जहां स्वतंत्र गवाहों के समक्ष चार बोरी की तलाशी ली गयी। तलाशी में फाइटर प्रीमियम ...