अररिया, अक्टूबर 7 -- Araria News: अररिया, एक संवाददाता। जिले के भरगामा प्रखंड स्थित के लक्ष्मीपुर (मैनपुर) गांव में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, लैब टेस्ट, दवा एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। पूर्णिया की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंका झा व उनकी टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। बताया गया कि शिविर में 400 से ज्यादा महिलाएं, बच्चे और पुरुषों की स्वास्थ्य जांच की गई। इलाज कर परामर्श दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराना ने की। हेल्थ कैम्प के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले संकल्प सेवा अभियान एवं आयुष्मान कार्ड के लिए भी विशेष शुरुआत हुई। कैम्प में डॉ प्रियंका झा, डॉ दिलीप कुमा...