अररिया, जुलाई 8 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कमलदाहा पंचायत के बखरी वार्ड संख्या-13 में जान मारने की धमकी देकर पॉकेट में रखे नगदी 30 हजार रुपये, गले में पहने चांदी का चेन व एक मोबाईल छीनने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर बखरी वार्ड संख्या 12 निवासी पीड़ित सुमन कुमार ठाकुर पिता अनिबोध ठाकुर ने गांव के ही एक व्यक्ति पर केस दर्ज कराया है। पीड़ित सुमन ठाकुर ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर परमानंद मंडल उनपर केस कराने के लिए दूसरे को उकसा रहा था। इसकी जानकारी मिली तो तीन जुलाई को ताराबाड़ी जाने के क्रम में बखरी वार्ड संख्या 13 में परमानंद मंडल रास्ते में मिला तो उन्होंने पूछा कि उनपर दूसरे से केस कराने के लिए क्यों उकसा रहा था। यह भी पढ़ें- Araria News: पुराने विवाद में नगदी व मोबाईल छीनने का आरोप इतना कहते ही वे गाली ग्लौज क...