Araria News: 30 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
अररिया, नवम्बर 9 -- Araria News: बथनाहा, एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसएसबी 56वीं वाहिनी के जवानों ने 30 लीटर नेपाली शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान सुपौल जिले के साहेवान गांव निवासी सोनू कुमार (19) और करजैन बाजार थाना क्षेत्र निवासी विक्की कुमार मिश्रा (21) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने शराब नेपाल के भुटहा से लाकर सुपौल में एक निजी कार्यक्रम में ले जाने की बात बताई। एसएसबी ने शराब, मोटरसाइकिल और दोनों गिरफ्तार युवकों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, अररिया को सौंप दिया है। इस कार्रवाई में एच समवाय के उपनिरीक्षक सहित चार जवानों की टीम शामिल थी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.