Araria News: 30 लीटर चुलाई शराब बरामद
अररिया, अक्टूबर 27 -- Araria News: पलासी ए.सं। पलासी थाना पुलिस ने रविवार को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मैना एसबीआई बैंक के समीप वाहन चेकिंग के क्रम में एक टोटो से 30 लीटर चुल्हाई निर्मित देशी शराब बरामद करते हुए चालक को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुअनि उपेन्द्र प्रसाद ने टोटो सहित जब्त देशी शराब के साथ गिरफ्तार चालक अरूण ततमा गांव धोबनिया वार्ड नंबर 09 थाना जोकीहाट के विरूद्ध पलासी थाना में मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि बरामद शराब, जब्त टोटो के साथ गिरफ्तार चालक को सोमवार को न्यायालय अररिया भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.