अररिया, नवम्बर 22 -- Araria News: अररिया। सोमवार 23 नवंबर से 28 नवंबर तक 33 केवी जोकीहाट फीडर में पुराने पुराने तार को बदलकर उच्च क्षमता के तार लगाने (रिकनडक्टिंग) का कार्य किया जाएगा। इसके लिए उक्त तिथि को विद्युत आपूर्ति विद्युत शक्ति उपकेंद्र जोकीहाट एवं महलगांव की आपूर्ति सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी जोकीहाट के सहायक विद्युत अभियंता जीकेश कुमार ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे ससमय अपना कार्य पूर्ण कर लें। यह भी पढ़ें- Rampur News: रेलवे लाइन के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन होगी अंडरग्राउंड, चार घंटे बिजली रहेगी बाधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...