अररिया, सितम्बर 2 -- Araria News: बथनाहा, एक संवाददाता। एसएसबी की 56वीं वाहिनी और फुलकाहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को सीमा स्तंभ संख्या 188/3 के पास कार्रवाई कर 276 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। मौके से दो बाइक और एक मोबाइल भी बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मिर्जापुर निवासी जीवन कुमार (21) के रूप में हुई है। उसके पास से नेपाली शराब की 920 बोतलें बरामद की गईं। पूछताछ में उसने शराब नेपाल के पांचों सिमर क्षेत्र से लाने और सिमराही में पहुंचाने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार तस्कर और जब्त सामान को आगे की कार्रवाई के लिए फुलकाहा थाना पुलिस को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- 23.1 लीटर नेपाली शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार यह भी पढ़ें- 23.1 लीटर नेपाली शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार यह भी पढ़ें- 23.1 लीटर नेपाली शराब...