अररिया, अक्टूबर 27 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुर अनुकूलचंद्रजी के 139वें जन्मोत्सव को लेकर फारबिसगंज में तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 20 दिसंबर, रविवार को स्थानीय आईटीआई ग्राउंड में जिलास्तरीय इष्टाश्रयी महामहोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सोमवार की देर संध्या स्थानीय आईटीआई स्थित सत्संग केंद्र परिसर में श्रीश्रीठाकुर के अनुयायी सत्संगियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परम पूज्यपाद श्रीश्रीआचार्यदेव के आशीर्वाद और उपस्थित सत्संगियों की सर्वसम्मति से जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। स्थानीय ऋत्विक समीर कुमार दे ने बताया कि इस बार सत्संग के प्रधान आचार्यदेव के निर्देशानुसार जन्मोत्सव को जिलास्तर पर विशेष भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अभी से व्यापक स्तर पर तैयारि...