अररिया, जुलाई 24 -- Araria News: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिलाधिकारी व 56वीं वाहिनी एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी के निर्देश पर औषधि निरीक्षक शिवनंदन ने एसबी के साथ संयुक्त रूप से जोगबनी के दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान शहर के करीब 20 दवा दुकानों की जांच की गई । दुकानों में रखे दवाओं के स्टॉक रजिस्टर, लाइसेंस व बिक्री रिकॉर्ड को खंगाला गया ।औषधि निरीक्षक शिवनंदन ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्र में नशीली दवाओं की तस्करी व अवैध बिक्री रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया है । निरीक्षण के दौरान किसी भी दवा दुकान में नारकोटिक्स या प्रतिबंधित दवा नहीं पाई गई। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा दुकानों का किया निरीक्षण, चार दवाओं के लिए नमूने सभी दुकानों में दवाएं नियमानुसार रखी हु...