Araria News: 13 सितंबर को फारबिसगंज में निकलेगी ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभायात्रा
अररिया, अगस्त 27 -- Araria News: फारबिसगंज,निज संवाददाता। आगामी 13 सितंबर रविवार को फारबिसगंज में ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर मंगलवार को स्थानीय सांवलिया कुंज महावीर ठाकुरबाड़ी में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर के पुरोहित महंत अंगद दुबे एवं अर्जुन दुबे ने की, जबकि संचालन सच्चिदानंद मेहता ने किया। बैठक में शहर के कई गणमान्य लोगों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से शोभायात्रा की तैयारी को लेकर दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। विभिन्न अखाड़ों से संपर्क एवं समन्वय के लिए अभियान समिति का गठन किया गया। समिति में मनोज झा, सच्चिदानंद मेहता, बिमल सिंह, प्रो. गणेश ठाकुर, मनोज पांडेय, प्रसनजीत चौधरी, कुमार सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.