अररिया, जुलाई 14 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने रविवार की शाम रहटमीना पंचायत के बाबाजी आखाड़ा मिल्की वार्ड संख्या चार स्थित एक घर में छापेमारी कर 13 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया है। इसके साथ ही एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि रहटमीना पंचायत के मिल्की वार्ड संख्या 4 स्थित बाबाजी आखाड़ा के निकट सुनील कुमार हंसदा पिता बाबूचंद हंसदा अपने घर में चुलाई शराब का अवैध निर्माण और बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन और आवयक कार्रवाई को लेकर बताए गए जगह पर पहुंचा तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कुर्साकांटा : 13 लीटर देसी चुलाई के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार पुलिस बल के सहयोग से उस व्यक्ति को पकड़कर घर की तलाशी लेने पर अलग अलग गैलन...