अररिया, जुलाई 25 -- Araria News: जोकीहाट(एस)। प्रखंड के उदाहाट से भंसिया को जोड़ने वाली सड़क के बीच स्थित डोहरी धार पर पुल का निर्माण अधूरा रहना आखिरकार एक गरीब मजदूर के लिए जानलेवा साबित हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि डोहरी धार पर पुल का शिलान्यास हुए करीब 12 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। मजबूरी में लोग रोजाना अपनी जान जोखिम में डालकर कभी नाव के सहारे तो कभी तैरकर धार पार करते हैं। स्थानीय लोगों ने अधूरे पड़े पुल के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग तेज कर दी है। कहा कि लगातार हादसे हो रहे हैं लेकिन विभाग, प्रशासन व सरकार मौन है। यह भी पढ़ें- Purnia News: 9 वर्षों से अधूरा दादरघाट पुल, नाव के सहारे जिंदगी यहां बता दें कि गुरूवार को मजदूरी के लिए घर से निकले धनगामा गांव निवासी 25 वर्षीय तस्साम की डोहरी ...