Araria News: 106 बोतल नेपाली शराब बरामद, बाइक जब्त, तस्कर फरार
अररिया, अक्टूबर 14 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने सोमवार रात्रि पलासी चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक पर लदे बोरी से 106 बोतल रेशम लीची नेपाली शराब बरामद किया। इस दौरान बाइक सवार दोनों युवक भाग निकलने में सफल रहा । अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव के बयान पर पलासी थाना में नामजद केस दर्ज किया गया है। इसमें अनमोल कुमार साह, पलासी टोला, अज्ञात युवक व अन्य को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि सोमवार की रात पलासी चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को पुलिस द्वारा रूकने का इशारा करने पर वह बाइक लेकर भागने लगा। पीछा कर बाइक की तलाशी के दौरान बैग से 106 बोतल रेशम लीची नेपाली शराब बरामद हुआ । थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.