अररिया, अगस्त 27 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज थाना क्षेत्र के खरसायी माइनर नहर में मंगलवार की देर रात को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल गुलाबचंद ऋषिदेव को इलाज के लिए बुधवार सुबह रानीगंज रेफरल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। लेकिन रेफर किए जाने के बाद घायल को अस्पताल से सदर अस्पताल ले जाने में करीब एक घंटे का समय लग गया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल गुलाबचंद अस्पताल में ही तड़पता रहा। घायल के परिजनों ने बताया कि अस्पताल के एंबुलेंस कर्मियों ने कहा कि जब तक 102 नंबर पर फोन नहीं लगेगा, तब तक एंबुलेंस से घायल को सदर अस्पताल नहीं ले जाया जाएगा। इसके बाद घायल के कई परिजनों ने अपने-अपने मोबाइल फोन से 102 नंबर पर कॉल करने का प्...