अररिया, सितम्बर 5 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और आरक्षण की मारामारी के बीच सीमावर्ती क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली की ओर से जोगबनी और आनंद विहार के बीच पूजा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चलाने को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत 10 अक्टूबर से 7 नवंबर तक यह ट्रेन पांच फेरे लगाएगी। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में संबंधित जोनल कार्यालयों के महाप्रबंधकों और मंडल रेल प्रबंधकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। पर्व को लेकर रेलवे में 60 दिन पूर्व आरक्षण शुरू होने के कारण अभी से ही प्रमुख ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। ऐसे में पूजा स्पेशल ट्रेन सीमावर्ती क्षेत्र के यात्रियों के लिए काफी राहत लेकर आएगी। जोगबनी-आनंद विहार के बीच ...