अररिया, अक्टूबर 9 -- गितवास पुल के पास सड़क हादसा Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे रानीगंज-अररिया एनएच 327 ई स्थित गितवास पुल के समीप गिट्टी लढ़े हाइवा के चपेट में आने से बाइक सवार 30 वर्षीय एक बिजली मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक कैलाश कुमार जिले के चातर पंचायत के वार्ड 11 नुनिया धार टोला निवासी महेश सिंह का बेटा था। जबकि घायल इसी गांव का मोहम्मद इस्तियाक है, जिसका सघन इलाज जारी है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि कैलाश और इस्तियाक बाइक से बिजली ठीक करने गितवास आया था। शुक्रवार को गितवास समेत अन्य फीडर में बिजली के पोल आदि का काम होना था। इसी को लेकर शुक्रवार को दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर गितवास से हांसा की औऱ जा रहा था। इसी दौरान गितवा...