अररिया, जुलाई 25 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी ने फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय फारबिसगंज सहित नरपतगंज एवं भरगामा का निरीक्षण कर विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों एवं फरियादियों से सीधे संवाद कर योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण की प्रक्रिया निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने प्रखंड कार्यालयों में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं कि...